News Addaa WhatsApp Group Join करें

भगवान परशुराम पर राजनीति करने वालों को CM योगी का जवाब

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 22, 2020  |  1:31 PM

1,477 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भगवान परशुराम पर राजनीति करने वालों को CM योगी का जवाब WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विपक्ष द्वारा भगवान परशुराम के नाम की जा रही राजनीति पर जवाब दिया. सीएम योगी ने कहा कि सपा-बसपा को मालूम हो गया है भारत के अंदर राम नाम से ही वैतरणी पार होने वाली है.

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘उन लोगों ने भी ये भाषा बोलनी शुरू कर दी है क्योंकि उन्हें मालूम है कि भारत के अंदर राम नाम से ही वैतरणी पार होने वाली है. बाकी कोई उसका आधार नहीं है और इस देश की जनता जनार्दन ने बार-बार ये साबित करके दिखाया है. ये वही लोग हैं जिन्होंने राम सेतु का भी विरोध किया था. जिन्होंने सांप्रदायिकता कानून के तहत देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के का प्रयास किया था और समाज को बांटने का प्रयास किया था. आज फिर वो विभाजनकारी मंशा के रूप में आगे आ गए हैं और फिर से इस प्रकार कुत्सित राजनीति करने के लिए समाज को विभाजित करने को अग्रसर हैं.’

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, ‘जिन लोगों को राम की वास्तविकता पर ही विश्वास नहीं था. उन्हें राम की ताकत का एहसास अब तो हो रहा होगा. अब तक रोम की भाषा बोलने वाले लोग भी राम-राम चिल्लाने लगे हैं. भले ही वो परशुराम के बहाने क्यों ना हो लेकिन उन्होंने चिल्लाना तो शुरू किया है. क्योंकि राम का नाम तो ऐसा है कि आप जिस रूप में ले लें. राम के नाम पर ले लें, चाहे परशुराम के नाम पर ले लें और चाहे मरा-मरा के नाम पर ले लें. वो हर एक का उद्धार कर देता है.’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून व्यवस्था के लिए विपक्ष कहीं ज्यादा खतरनाक है. उन्होंने विधानसभा में आंकड़े पेश करते हुए ये भी कहा कि राज्य में हालात पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है.

मुख्यमंत्री ने सदन में 2016 से लेकर अब तक के तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ गिरा है. विपक्ष कानून व्यवस्था की बात करता है लेकिन विपक्ष कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए ज्यादा बड़ा खतरा है.

सीएम योगी ने कहा कि 2016 से लेकर अब तक डकैती के मामलों में 74.5 फीसदी तक कमी आई है. वहीं लूट के मामलों में 65.3 फीसदी, हत्या के मामले में 26.43 फीसदी की कमी आई है. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश को अन्य राज्यों के मुकाबले कहीं बेहतर स्थिति में रखा है.

मुख्यमंत्री योगी ने सदन को बताया कि राज्य में तीन तलाक को लेकर सबसे ज्यादा 1,434 मामले दर्ज किए गए और 265 लोगों की गिरफ्तारी हुई.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking