पडरौना/कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर कुशीनगर आ रहे हैं। इस दौरान वह विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
उक्त आशय की जानकारी भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द नें दी। उन्होनें बताया कि प्रदेश महामंत्री दोपहर बारह बजे बुद्ध महाविद्यालय कुशीनगर के सभागार में भाजपा कुशीनगर द्वारा आयोजित बजट 2021-22 पर प्रबुद्ध संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे उसके बाद तीन बजे रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करेंगे तत्पश्चात चार बजे पडरौना में नगर मण्डल की कार्यसमिति के साथ बैठक करने के बाद रामकोला विधानसभा के अमवा मन्दिर बूथ समिति के साथ बैठक कर कुशीनगर प्रस्थान करेंगे।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…