सदर सांसद फिल्म अभिनेता रविकिशन ने सतर्क एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने का परिचय देते हुए अपने पहले ही संसदीय कार्यकाल में देशभर में सांसदों की रैकिंग में यूपी का सम्मान बढ़ाया है।
लोकसभा में सांसदों की सक्रियता को लेकर रैकिंग में रवि किशन ने संसद में सबसे अधिक प्रश्न पूछने के मामले में उत्तर प्रदेश में पहला और देश भर में 24वां स्थान पाया है। संसद द्वारा विभिन्न मानकों पर सांसदों की रैकिंग घोषित होने के बाद सांसद रविकिशन ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं गोरखपुर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ड्रग्स का मुद्धा उठाने पर सांसद रवि किशन के हाथों कई फिल्मी प्रोजेक्ट निकल गए। रवि किशन को इसका अंदाजा था लेकिन परवाह नहीं की। नई पीढ़ी को बचाने के लिए सरकार से ड्रग के धंधे पर सख्ती से काबू की मांग की। रवि किशन के इस स्टैंड की सराहना भी हुई थी।
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…
गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…