महाराष्ट्र के पालघर में मंगलवार को अपरान्ह 3.47 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप के झटके महसूस होते ही अफरातफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक कहीं से भी भूकंप से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। दिल्ली सहित कुछ जगहों पर तो कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

कुशीनगर । लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से…
हाटा, कुशीनगर। त्योहारों के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ और जाम की समस्या से…
हाटा कुशीनगर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे…