News Addaa WhatsApp Group Join करें

महापर्व छठ को लेकर बाजार हुये गुलजार, नहाय खाय के साथ पर्व शुरू

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 8, 2021  |  7:25 PM

578 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महापर्व छठ को लेकर बाजार हुये गुलजार, नहाय खाय के साथ पर्व शुरू

रामकोला/कुशीनगर । लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर क्षेत्र के बाजार पूरे रौनक के साथ गुलजार हो गये है।आस्था का चार दिवसीय महापर्व कार्तिक छठ नहाय खाय के संकल्प के साथ सोमवार को शुरू हो गया है।
महापर्व को लेकर चहल-पहल दिखने के साथ ही जिन घरों में छठ होना है, वहां तैयारी शुरू हो चुकी है।रामकोला,लक्ष्मीगंज,रगड़गंज,टेकुआटार , विजयपुर सहित क्षेत्र के सभी बाजार छठ के सामानों से सज चुका है और भारी भीड़ लगनी शुरू हो गयी है।छठ पूजा के लिए कोशी,पीतल एवं बाँस के सूप ,दउरा, साड़ी ,गन्ना ,नारियल ,फल सहित पूजा के हर छोटे-छोटे सामानों की खराददारी तेज हो गयी है।बाजारों में छठ की सामानों की अनोखी छठा दिख रही है।छठ पर्व पर पूजा के लिए लोग हर छोटी से छोटी चीज को जुटाने में लग गये हुये है।पूजा में हर छोटी से छोटी सामानों की अपनी अहमियत होती है। छठव्रती महिलाएं छठ मईया को प्रसन्न करने के लिए पूजा शुरू होने से पहले ही पूजा में लगने वाले सारे सामाग्री को जुटा रही है। बाजार में काफी रौनक है और छठ घाट भी सज धज कर तैयार छठव्रती महिलाओं के आने के इंतजार में है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking