News Addaa WhatsApp Group

महाराजगंज: भीषण हादसा! बारातियों से भरी कार की ट्रक से हुई टक्कर, 5 की मौत और 3 घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 11, 2021  |  9:47 AM

1,142 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महाराजगंज: भीषण हादसा! बारातियों से भरी कार की ट्रक से हुई टक्कर, 5 की मौत और 3 घायल

यूपी के महराजगंज जिले में फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर करहिया के पास हाईवे पर सोमवार की रात बड़ा हादसा हो गया। इसमें गोरखपुर जा रही बारातियों से भरी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इसमें पांच बारातियों की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा टोला लीलाछापर से कमलेश नामक युवक की बारात गोरखपुर के कैम्पियरगंज के हनुमानगंज जा रही थी। बताया जाता है कि करहिया के पास फरेंदा की ओर से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में लीलाछापर निवासी मिथिलेश, सुग्रीव, सुदेश कुमार व हरपुर निवासी राजू की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं निखिल, शैलेष, कृष्णमुरारी और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ गिरिजेश उपाध्याय मृतकों का शव कब्जे में लेते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ ने बताया कि चार लोगों की मौत हो गई है। घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इनमें से अभिषेक (पता अज्ञात) की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking