News Addaa WhatsApp Group

मासुम को नाले में फेंक खुद भी कुदी महिला, बच्ची की मौत, महिला को मछुआरों ने निकाला सुरक्षित।।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 18, 2020  |  12:27 PM

1,620 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मासुम को नाले में फेंक खुद भी कुदी महिला, बच्ची की मौत, महिला को मछुआरों ने निकाला सुरक्षित।।

कुशीनगर:-जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपनी पांच साल की बेटी को नाले में फेंक और खुद भी कूद गई। हालांकि महिला को कुछ मछुआरों ने बचा लिया लेकिन बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- 5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार,...

आइए जानते है क्या है पूरा मामला
महिला का कहना है कि पति उसे और बेटी को साथ रखने के लिए तैयार नहीं था जिसके कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कंठी छपरा गांव के नौका टोला निवासी त्रिलोकी यादव की लड़की तारा  की शादी कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा धरनी पट्टी निवासी धर्मेंद्र यादव के साथ छह वर्ष पहले हुई थी।
तारा की एक बेटी सुप्रिया (05) थी। पति-पत्नी के संबंध ठीक नहीं थे। करीब छह महीना पूर्व तारा अपनी बेटी के साथ मायके आकर रहने लगी। महिला ने अपने पति के विरुद्ध न्यायालय में केस भी दाखिल कर रखा है।

गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे तारा अपनी बेटी  को साथ लेकर किन्नर पट्टी चौराहे पर दवा कराने की बात कहकर निकली थी। किन्नर पट्टी गांव के पास से होकर कुड़वा नाला है। लोगों के मुताबिक महिला ने पहले बच्ची को नाले में फेंक दिया और इसके बाद खुद छलांग लगा दी।

नाले में मछली पकड़ रहे रूदल की नजर महिला और उसकी बच्ची पर पड़ी तो वह शोर मचाते हुए बचाने पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद रूदल ने महिला और बच्ची को बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी। इस घटना की सूचना पर एसओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृत बच्ची की मां तारा से घटना के बारे में जानकारी ली। महिला ने एसओ को बताया कि पति शादी के बाद से ही हमेशा मारते पीटते और प्रताड़ित करते रहते थे। जिसके चलते पिछले छह महीनों से वह मायके में रह रही है।

बुधवार की रात में मोबाइल पर उसका पति के साथ फिर विवाद हो गया। महिला का कहना है कि मैं बेटी के साथ ससुराल में रहना चाहती थी लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं थे। इस संबंध में एसओ संजय कुमार ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला और उसके घरवालों से पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ अफसरों को भी घटना से अवगत कराया गया है।

संबंधित खबरें
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking