News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोदी सरकार की उपलब्धियां देशवासियों का सर गर्व से ऊंचा कर देती है -संतराज यादव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 11, 2023  |  7:54 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोदी सरकार की उपलब्धियां देशवासियों का सर गर्व से ऊंचा कर देती है -संतराज यादव
  • केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन

कसया/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के सभापति संतराज यादव ने रविवार को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के सभागार में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कुशीनगर लोकसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां देशवासियों का सर गर्व से ऊंचा कर देती है। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना व धारा – 370 को समाप्त करना सरकार के महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा सरकार के 9 वर्ष देश के लिए ऐतिहासिक रहे है।सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की अपनी नीति पर कायम है।उन्होंने कहा सरकार की हर योजना गरीब के जीवन में खुशहाली ला रही है।लोक कल्याण का हर कार्य आज बिना किसी भेद भाव के किया जा रहा है। सभापति ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा सरकार 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रही है। उन्होंने सरकार की जनधन,हर घर जल योजना योग दिवस, गैस कनेक्शन सहित कई उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की।लोगों से 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी को पीएम बनाने के लिए कमल पर वोट देने की अपील की। कहा कि पहले योजनाएं भ्रष्टाचार के लिए बनती थी वर्तमान में जो योजनाएं बनी है उनका पूरा का पूरा लाभ संबंधित व्यक्ति को मिला है। आयुष्मान योजना से गरीब से गरीब व्यक्ति अपने परिजनों का इलाज निशुल्क कराने में सक्षम हुआ। पूर्व में गरीब व्यक्ति धन की कमी के कारण समुचित इलाज भी नहीं करा पाता था। देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है देश की रक्षा के लिए हथियार भारत में ही निर्मित किए जा रहे हैं। यही नहीं उनका निर्यात भी किया जा रहा है ।

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में माफिया राज समाप्त हुआ। भ्रष्टाचारियों का काम तमाम हुआ। प्रत्येक क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी गई। कुशीनगर लोकसभा में भी तमाम विकास कार्य हुए हैं।
प्रबुद्ध सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष डा.प्रेमचन्द मिश्र, विधायक मोहन वर्मा, विवेकानंद पाण्डेय, विनय प्रकाश गोंड नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, एडवोकेट त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता और आए हुए प्रबुद्धजनों का आभार प्रकट किया। संचालन प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाॅ अमृतांशु शुक्ल ने किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय सुदर्शन पाल जिला, जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल बलिराम यादव डॉ सीमा गुप्ता , जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, रामायन कुशवाहा, डॉ पी एन राय, डॉ संजय मणि त्रिपाठी, डॉ राजा पाण्डेय, एडवोकेट मनोज पाण्डेय,नमो नारायण मौर्य सहित सैंकड़ों प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking