Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • कुशीनगर के टॉप 10 मैरिज गार्डन व बैंक्वेट हॉल 2026-27 की सूची: पता, सुविधाएं और बुकिंग गाइड• कुशीनगर की सभी 7 विधानसभा सीटों की प्रोफाइल और राजनीतिक समीकरण (UP Election 2027 Special)• UP वोटर लिस्ट 2026-27 में अपना नाम कैसे चेक करें और नया नाम कैसे जुड़वाएं (Complete Step-by-Step Guide)• कुशीनगर के सभी पिन कोड की लिस्ट 2026: तहसील, ब्लॉक और डाकघर अनुसार पूरी सूची (Kushinagar PIN Code List)• सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल, तरयासुजान पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
Advertisement

यू डाएस कोड के संबंध में बीएसए को सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 9, 2020, 4:15 PM IST • अब तक 1.2K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

 चंद्र प्रकाश त्रिपाठी की रिपोर्ट 

सुकरौली कुशीनगर:- दिन मंगलवार को राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के नेतृत्व में  बीएसए कुशीनगर को एक मांग पत्र दिया गया जिसमें यह लिखा गया था कि जितने भी मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं, उनका समस्त विवरण विभाग के पास मौजूद है। ऐसे में, विभाग इन सभी विद्यालयों का यू डाइस कोड जनरेट करा कर विभाग की दीवार पर सूचनार्थ चस्पा करा दे ताकि इसकी जानकारी इन स्कूलों को हो सके।
बीएसए की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि खंड शिक्षा अधिकारी पडरौना से प्रतिनिधिमंडल की हुई वार्ता के अनुसार इन्होंने शासन स्तर पर इस प्रकार के निर्देश को प्राप्त करने की बात कही तथा जो प्रक्रिया वर्तमान में है उसे पूरा कर विभाग में आवेदन जमा करने पर इसे जनरेट कर देने को कहा गया।
राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के पैड पर दिए गए इस मांग पत्र के समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश वित्तविहीन प्रबंधक संघ के संस्थापक जयप्रकाश मिश्र, महेश राव, उमाशंकर गुप्ता, ऋषिकेश पांडे, चंद्रहास द्विवेदी, पवन सिंह, अमित श्रीवास्तव, अखिलेश्वर सिंह ,महेंद्र कुशवाहा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, मत्स्येंद्र मिश्रा सहित अन्य प्रबंधक मौजूद रहे।

Advertisement

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi