News Addaa WhatsApp Group Join करें

संबित पात्रा के बाद बीजेपी के इस बडे कद्दावर नेता और उनकी माँ का कोरोना टेस्ट आया पॉजीटिव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 9, 2020  |  2:42 PM

1,303 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संबित पात्रा के बाद बीजेपी के इस बडे कद्दावर नेता और उनकी माँ का कोरोना टेस्ट आया पॉजीटिव WhatsApp
Responsive image

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना हो गया है. दोनों को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी. इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया.

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को चार दिन पहले मैक्स साकेत में एडमिट कराया गया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स थे, लेकिन उनकी मां में कोई लक्षण नहीं थे. आज दोनों का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. अब दोनों का इलाज चल रहा है.

लॉकडाउन के बाद से दिल्ली में ही हैं सिंधिया:-

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के ऐलान के बाद से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली में ही हैं. वह अपने परिवार के साथ दिल्ली स्थित अपने आवास पर रह रहे थे, लेकिन चार दिन पहले अचानक ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स दिखे. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.

संपर्क में आए लोगों को किया जाएगा क्वारनटीन:-

ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना सिम्टम्स दिखने के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया. इसके साथ ही उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की भी कोरोना जांच कराई गई. दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है. अब दोनों के संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. साथ ही कोरोना के सोर्स की तलाश की जा रही है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking