News Addaa WhatsApp Group

यूपी में कब खुलेंगे सरकारी प्राइमरी स्‍कूल, बेसिक शिक्षा मंत्री का जवाब!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 24, 2020  |  7:48 AM

1,011 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी में कब खुलेंगे सरकारी प्राइमरी स्‍कूल, बेसिक शिक्षा मंत्री का जवाब!

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वत्रंत्र प्रभार) डॉ. सतीश द्विवेदी ने बुधवार को यहां कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए परिषदीय स्कूलों को खोलने का निर्णय हालात की समीक्षा के बाद होगा। केंद्र की गाइडलाइन का पालन होगा। प्रदेश में उच्च व माध्यमिक विद्यालयों के खुलने के बाद सबसे आखिरी में परिषदीय विद्यालय पठन-पाठन के लिए खोले जाएंगे।
डॉ.सतीश यहां भाजपा की बैठक में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने बेसिक शिक्षा कार्यालय, डायट परिसर और कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण भी किया। श्री द्विवेदी ने बीएसए कार्यालय में बिना सूचना के गैरहाजिर मिलीं परियोजना अधिकारी रंजना गुप्ता और लिपिक कामिनी सिंह का एक-एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डॉयट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि निजी कालेजों में भी ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर दिया जाना चाहिए।
कस्तूरबा के हटाए गए शिक्षक मिले, लगाई न्याय की गुहार
हाल में कस्तूरबा से हटाई गईं उर्दू की शिक्षिकाएं और सामान्य विषयों के पुरुष शिक्षकों ने मंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। शिक्षिकाओं का कहना था कि वे बीते सात साल से पढ़ा रही थीं। अब अचानक उन्हें निकाल दिया गया। इस पर मंत्री ने लखनऊ जाकर इस सम्बंध में बात कर कोई रास्ता निकालने का आश्वासन दिया।

आज की हॉट खबर- “साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज...

संबंधित खबरें
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking