News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी में पशुधन घोटाले के बाद नमक घोटाला, योगी सरकार के मंत्री जय प्रकाश निषाद से हो सकती है पूछताछ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 16, 2020  |  11:53 AM

1,546 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी में पशुधन घोटाले के बाद नमक घोटाला, योगी सरकार के मंत्री जय प्रकाश निषाद से हो सकती है पूछताछ WhatsApp
Responsive image

लखनऊ. यूपी (Uttar Pradesh) में पशुधन घोटाले के बाद अधिकारियों व मंत्रियों की मिलीभगत से एक और घोटाले (Scam) की सुगबुगाहट तेज हो गई है. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में नमक (Salt Scam) की सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर हुए करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े में भी पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद (Minister Jai Prakash Nishad) की संलिप्पतता का शक है. जानकारी इकट्ठा करने के लिये राज्यमंत्री से पुलिस (Police) पूछताछ करेगी.

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

नोटिस भेजने की तैयारी में पुलिस

इस मामले में पुलिस राज्यमंत्री को पूछताछ के लिये नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है. बता दें मंत्री से पशुधन फर्जीवाड़े में एसीपी गोमती नगर पूछताछ कर चुकी हैं. इन दोनों ही फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी आशीष राय का मंत्री के दफ्तर काफी आना-जाना था. पुलिस को शक है कि मंत्री को भी इस नये फर्जीवाड़े की जानकारी हो सकती है.

इससे पहले इस घोटाले में आया था नाम

इससे पहले यूपी के पशुपालन विभाग में आटे की सप्लाई के नाम पर ठगी हुई थी. पशुपालन विभाग के मामले की जांच के दौरान ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का फर्जीवाड़ा सामने आया था. इसमें गुजरात के व्यापारी नरेन्द्र पटेल ने एफआईआर दर्ज करायी थी, जिसमें पत्रकारों के साथ ही अधिकारियों ने व्यापारी को पशुधन विभाग मे ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों रूपये ठगे थे. इसके लिये बकायदा एक फर्जी दफ़्तर तैयार किया गया था.

कई अधिकारी भी जांच के दायरे में

बताया जा रहा है कि मंत्री जय प्रकाश निषाद की इससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अभी तक जो बात सामने आ रही है उसमे कई अधिकारी भी नप सकते हैं. कहा जा रहा है कि यह घोटाला भी करोड़ों में हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking