News Addaa WhatsApp Group Join करें

योगी ‘राज’ में तेजी से बढ़ रही ‘एयर कनेक्टिविटी’, कुशीनगर के लिए जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइट!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 17, 2021  |  9:07 PM

835 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
योगी ‘राज’ में तेजी से बढ़ रही ‘एयर कनेक्टिविटी’, कुशीनगर के लिए जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइट!
  • योगी बोले-जहाँ कभी चलती थीं गोलियां वहां शांति से हुआ अधिग्रहण!
  • मुख्यमंत्री ने देखा जेवर एयरपोर्ट का प्रेजेंटेशन
  • 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स वाला पहला राज्य होगा यूपी
  • योगी ‘राज’ में तेजी से बढ़ रही ‘एयर कनेक्टिविटी’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे बन रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट का प्रेजेंटेशन देखा। अगले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। 15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रस्तावित हो सकता है। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा, ​​​​​​अफसरों ने जमीन का अधिग्रहण बेहद शांति तरीके से किया है। नहीं तो ये वही जगह है जहां गोलियां चलती थीं और आंदोलन होते थे, लेकिन आज सारे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से पूरे हुए। एयरपोर्ट प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

आपके लिए और..- नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच...

एयर कनेक्टिविटी होगी मजबूत
सीएम ने कहा, जेवर एयरपोर्ट एक सपना था।इसे हमने जिला प्रशासन के माध्यम से किसानों से सीधे बात की और भूमि अधिग्रहण के लिए कार्य पूरा किया गया। इसके लिए मैं जिला प्रशासन को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने समयबद्ध ढंग से भूमि अधिग्रहण करके पुनर्वास कार्य किया। उत्तर प्रदेश 2024 तक 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ये जेवर एयरपोर्ट सहायक बने…इसका प्रयास करना होगा

कुशीनगर के लिए जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइट
सीएम ने कहा, देश के सबसे बड़ी आबादी के राज्य के लिए ये एयर कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। 2017 से पहले सिर्फ दो ही एयरपोर्ट थे जहां पर फ्लाइट सर्विस होती थी। एक लखनऊ और दूसरा वाराणसी, लेकिन आज प्रदेश मे 8 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। सीएम ने कहा, कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हम कार्य पूरा कर चुके हैं, और इसे कभी भी इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए शुरू किया जा सकता है।

शेयर होल्डिंग एग्रीमेंंट हुआ
शनिवार को लखनऊ में एयरपोर्ट को लेकर शेयर होल्डिंग एग्रीमेंट किया गया। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम जमीन को लीज पर देने की डीड फाइनल हो गई है। पहले चरण में 1334 हेक्टेअर जमीन अधिग्रहण के साथ इसे खाली कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नागरिक उड्डयन विभाग के नाम मौजूद ये जमीन अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नाम ट्रांसफर की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च हुई नई Super Splendor XTEC 2.0
125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च हुई नई Super Splendor XTEC 2.0

सलेमगढ़, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ के यश ऑटोमोबाइल्स में शुक्रवार को…

नीलगाय के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
नीलगाय के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

हाटा, कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली निवासी 55 वर्षीय मदन साहनी…

सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…

उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking