कसया/कुशीनगर । कड़ाके की ठण्ड के बीच अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा सोमवार की देर रात में कसया तहसील के अंतर्गत अहिरौली बाजार में रात्रि कालीन भ्रमण करते हुए जरूरतमंदों को ढूंढ कर कंबल वितरित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. एमएच खान ने बताया कि इस कड़ाके ठण्ड के बीच विगत कई रातों से हम सभी क्लब के सदस्यों द्वारा देर रात भ्रमण कर वास्तविक जरूरतमंदों को ढूंढ कर कंबल दिया जा रहा हैं।
संस्था के सचिव वाहिद अली ने बताया कि बढ़ते ठण्ड के दृष्टिगत वास्तविक जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य पूरे ठण्ड तक किया जाएगा।
इस अवसर पर क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ. एमएच खान, सचिव वाहिद अली, डॉ.पवन खरवार, अंकित गर्ग, डॉ. सुनील कुमार सिंह, अजय सिंह एवं दिनेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…