News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: खुली बैठक में कोटे की दुकान का नही हुआ चयन ।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 7, 2020  |  12:40 PM

1,028 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: खुली बैठक में कोटे की दुकान का नही हुआ चयन ।
  • खुली बैठक में कोटे की दुकान का नही हुआ चयन ।
  • मतदान से कोटे की दुकान के चयन पर बनी आम सहमति।

राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | विकास खंड के गांव मोरवन की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संख्या एक के कोटेदार रामप्रीत के दुकान का अनुबंध कुछ दिनों पूर्व निरस्त हो गया। एसडीएम कप्तानगंज ने नए कोटेदार के चयन हेतु आदेश भी भेज दिया। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम सभा की खुली बैठक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सचिव अमरनाथ प्रजापति ने शुरू करायी। नोडल अधिकारी के रूप में एडीओ आइएसबी भी मौजूद रहे। एडीओ आइएसबी दुकान के लिए एक महिला स्वयं सहायता समूह की बात किये तो मौके पर मौजूद सभी ग्रामीण, ग्राम पंचायत सदस्य व स्वयं प्रधान प्रतिनिधि भी कहे कि कोटेदार चयन के लिए चुनाव के माध्यम से कार्डधारकों का मतदान कराना ही एक मात्र विकल्प है। चूंकि इसके पहले भी इसी गाव की दुकान संख्या 2 का चयन भी कार्डधारकों के मतदान से हो चुका है। इसलिए ग्रामीण एक स्वर से मतदान करने की मांग करने लगे। जिसपर सचिव ने इस बात का प्रस्ताव लिखा कि ग्रामीणों की मांग के अनुरूप चुनाव कराने की बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी जैसा निर्देश मिलेगा उसे ग्रामीणों को बता दिया जाएगा। इसके बाद अगली सूचना तक के लिए बैठक स्थगित कर दी गई। इस मौके पर कोटेदारी की इच्छा रखने वाले करीब 10 लोगों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking