रामकोला/कुशीनगर । बेबस एवं निराश्रित लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड रामकोला द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी के तहत अपने परिक्षेत्र के अन्तर्गत सचल चिकित्सा मोबाइल सेवा की शुरुआत की गयी है। जिसके तहत प्रतिदिन परिक्षेत्र के तीन गांवों में सचल स्वास्थ्य सेवा योग्य चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा दी जाएगी ।
गुरूवार को त्रिवेणी चीनी मिली गेट से किसानों के बेहतर स्वास्थ्य लाभ हेतु सचल चिकित्सा वाहन का पूजन कर प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह एवं कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि चीनी मिल अपने परिक्षेत्र के अन्तर्गत लाचार एवं निराश्रित लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए यह व्यवस्था की है । उन्होने किसानों से अपील किया कि इस सचल चिकित्सा का अधिक से अधिक लाभ लें। कारखाना प्रबंधक श्री राय ने कहा कि चीनी मिल द्वारा किसान एवं जनसामान्य हित में की गई निःशुल्क सचल चिकित्सा सेवा गरीबों के लिए वरदान साबित होगी।सप्ताह में पाँच दिन यह सेवा उपलब्ध होगी और गन्ना विभाग द्वारा चिन्हित तीनों गांवों में यह वैन जाकर सेवा प्रदान करेगी तथा दो-तीन पूर्व ही चीनी उन गाँवों में प्रचार करा देगी। ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके। सोमवार से सचल स्वास्थ्य सेवा सक्रिय रूप क्रियाशील हो जाएगी ।इसके तहत प्रति माह 60 गांवों के न्यूनतम 1600 मरीजों को लाभान्वित करेगी। सचल दस्ते में योग्य चिकित्सक के साथ पैरामेडिकल स्टाफ भी रहेगा जो मरीजों को आवश्यक परीक्षण कर निःशुल्क दवा भी देगा।
इस दौरान प्रोडक्शन हेड विजय प्रताप सिंह, डॉक्टर एस के त्रिपाठी,डाक्टर शिवाजी राव , प्रकाश झा, राम मनोहर ,जगदीश चावला ,आनंद मिश्रा, डॉ जितेंद्र मद्धेशिया, आचार्य विश्वनाथ पाण्डेय सहित मिल के तमाम कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…