रामकोला/कुशीनगर । आदर्श नगर पंचायत रामकोला के कार्यालय पर शुक्रवार को पीएम आवास का लाभ लेने हेतु आवेदन फार्म लेने व जमा करने वालों की भारी भीड़ रही। नगर पंचायत विस्तार में सम्मिलित हुये उर्दहा,अमवा मंदिर, मोतीपाकड़ ,धनौजी खास,भठही खुर्द , कुसम्ही, धर्मसमधा, इन्द्रसेनवा, पपउर, पकड़ी बन्तिर उर्फ सौनहा, फरना, मोरवन, बैरिया, धुआँटीकर, अहिरौली कुसम्ही ,पिंडारी ,मोरवन सहित अन्य गाँवों के नागरिकों का दिनभर जमावड़ा रहा।
नगर पंचायत द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिला नगरीय विकास अभिकरण,(डूडा) कुशीनगर के पत्रांक 341/डूडा कुशी./22-23 दिनांक 19.10.22 के अनुपालन में शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय रामकोला में कैम्प आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री शहरी आवास का लाभ लेने वालों ने अपने समस्त अभिलेखों सहित आवेदन पत्र जमा किया।चेयरमैन रमिता देवी ने जानकारी दी कि कैम्प का आयोजन 21व22 यानि दो दिन के लिए है।
जिला समन्वयक मधुकर तिवारी ने बताया कि इस योजना में विकलांग,विधवा ,परित्यक्ता,तलाक शुदा,निराश्रित एकल महिला/कुष्ट रोगी को विशेष रूप से प्राथमिकता दी जायेगी और केवल नवीन विस्तारित क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ऐसे परिवार जो झोपड़ी, टीनशेड,कटरैन या खुले में रह रहे है तथा उनके पास भारत में कही पक्का मकान नही है एवं पूर्व में परिवार ने ग्रामीण आवासीय योजना का लाभ नहीं लिया है।भाजपा नेता सत्यपाल गोविन्द राव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के कमजोर वर्ग के लोगों को स्वयं का पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है और साथ ही पुराने घर को पक्का करने में भी मदद करती है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह ,चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोंड सहित ,जे0ई0 विशाल राज,जे0ई0 सतीश कुशवाहा,जे0ई0 बृजेश कुमार,जे0ई0 दीपक यादव ,सर्वेयर रितेश कुशवाहा, सर्वेयर छोटेलाल आदि डूडा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…