रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर अन्तर्गत चीनी मिल गेट के समीप स्थित किसान शहीद स्मारक स्थल के सामने सपा के पदाधिकारियों एवंं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया तथा पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं ने अपने -अपने विचार रखें। पूर्व विधायक डॉ पूर्णमासी देहाती ने नेताजी के साथ बिताए समय में अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि नेताजी हमेशा सभी वर्ग के लोगों को अपने साथ लेकर चलते थे।उन्होंने कभी किसी के साथ भेद भाव नहीं किया। उनके योगदान को देश कभी भी भुला नहीं सकता। सपा नेता श्रीनिवास यादव ने कहा कि नेताजी हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको स्मरण किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, घनश्याम यादव ,काशी नरेश सिंह, रवि यादव ,जंत्री यादव, हरी यादव, के0के0 यादव,आलोक सिंह विमलेश गोड़,रोजादीन अंसारी, देवेंद्र यादव, मनीष कुशवाहा, गुड्डू जायसवाल, विनोद चौरसिया ,रामसूरत शर्मा, रामाश्रय सैनी सहित आदि सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…