कसया/कुशीनगर । नगर पालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत नगर के गांधी चौक, बस स्टैंड, कुशीनगर तिराहा, रामाभार स्तूप, गोला बाजार, विश्वकर्मा मंदिर रैन बसेरा, शहीद अमिय त्रिपाठी चौक एवं कसाडा चौक का भ्रमण करते हुए जरूरतमंदों, निराश्रितों एवं विक्षिप्त व्यक्तियों को कंबल वितरित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष डॉ0 एमएच खान एवं सचिव वाहिद अली ने बताया कि रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा सड़क-चौराहों एवं विभिन्न स्थानों पर जाकर ठंड से जूझ रहे वास्तविक जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था के द्वारा नवंबर 2021 से कसया स्थित गांधी चौक पर पुराने कपड़े दान लेने हेतु मानव रहित स्टाल भी लगाया गया है, जहां से कोई भी व्यक्ति मनचाहा कपड़ा नि:संकोच ले जा सकता है, यह स्टाल पूरे ठंड तक लगा रहेगा।
आज कंबल वितरण हेतु भ्रमण पर क्लब के अध्यक्ष डॉ0 एम.एच.खान, सचिव वाहिद अली, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, उपाध्यक्ष सदरे आलम, अंकित गर्ग एवं शैलेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…