News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी क्लब कुशीनगर ने वृद्धाश्रम में दिवाली मनाई, खिल उठे बुजुर्गों के चेहरे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 4, 2021  |  8:17 PM

625 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी क्लब कुशीनगर ने वृद्धाश्रम में दिवाली मनाई, खिल उठे बुजुर्गों के चेहरे WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । दीपावली पर्व के अवसर पर गुरुवार कसया स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने दीपावली की खुशियों को साझा किया। इस दौरान वृद्धजनों ने संस्था के सदस्यों के साथ पूरे कैम्पस में दीप जलाकर जहां पर्व की खुशियां मनाई, वहीं फुलझड़ियों व गुज्जे (अनार) को जलाकर खूब आनंद लिया। इसके साथ ही रोटरी के सदस्यों द्वारा 40 वृद्धजनों को उपहार स्वरूप मिष्ठान पैकेट वितरित किया गया।_*

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

छोटी-छोटी खुशियों से अपने जीवन में रंग भर रहे हैं

रोटरी अध्यक्ष डॉ एम एच खान एवं सचिव वाहिद अली ने संयुक्त रूप से बताया कि इस दौरान कुछ बुजुर्गों से रूबरू होने पर एहसास हुआ कि जिन्हें उनके अपनों ने तो ठुकरा दिया, लेकिन ये फिर भी छोटी-छोटी खुशियों से अपने जीवन में रंग भर रहें हैं। बुजुर्गों ने बताया कि भले ही हमसब एक परिवार से नहीं है,लेकिन आश्रम में सभी लोग एक परिवार की तरह रहते हैं, सभी अलग-अलग स्थानों से आए हैं और उम्र के इस पड़ाव में भी त्योहार को अपने अंदाज में हम सभी सेलिब्रेट करते है। धनतेरस से दीपावली तक सभी लोग वृद्धाश्रम में बने मंदिर में घंटो तक भजन गाकर अपनों की खुशियों की कामना करते हैं।

वृद्ध-वृद्धाओं की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है

वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया ने बताया कि वृद्धजनों के साथ पर्व सेलिब्रेट करने में एक सुखद अनुभूति मिलती है। वहां रहने वाले बुजुर्ग बेहद खुश हुए और कुछ क्षण के लिए अपने तनाव, दर्द भूल कर भक्ति में लीन हो गए, लेकिन ये फिर भी छोटी-छोटी खुशियों से अपने जीवन में रंग भर रहे हैं। दीपावली को एक अलग तरीके से मनाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जाना सबसे बड़ी खुशी की बात है, वृद्ध-वृद्धाओं की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष डॉ एम.एच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष महेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, सह सचिव विजय कृष्ण द्विवेदी, सह कोषाध्यक्ष राजीव जयसवाल लक्ष्य, निदेशक दिनेश यादव, इम्तियाज आलम, अजय कुमार सिंह, साहिल अहमद, डॉ सुनील सिंह, अंकित गर्ग, डॉ नदीम वारसी, पुनीत श्रीवास्तव के अलावा वृद्धाश्रम में कार्यरत मनोज पाण्डेय, सचिन तिवारी, रामवती, दिनश मिश्रा, शैलेन्द्र तिवारी, सुबाष, संतोष, अनिल पांडेय एवं सरिता के अलावा अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking