News Addaa WhatsApp Group Join करें

लखनऊः ‘9 बजकर 9 मिनट’ गरीबी-बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन करने पहुंचे यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 10, 2020  |  6:45 AM

1,070 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लखनऊः ‘9 बजकर 9 मिनट’ गरीबी-बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन करने पहुंचे यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार!

लखनऊ में कांग्रेस के कई युवा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने हजरतगंज पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वो नारेबाजी करने लगे. इस बीच कहासुनी के बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.
गरीबी और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार रात 9 बजकर 9 मिनट पर घर की लाइट बंद करके मोमबत्ती, दीया, टॉर्च आदि जलाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया. इस विरोध प्रदर्शन का कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी सहित कई विपक्षी दलों ने समर्थन किया.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

लखनऊ में कांग्रेस के कई युवा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने हजरतगंज पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वो नारेबाजी करने लगे. इस बीच कहासुनी के बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया.

यूथ कांग्रेस के नेता ज्ञानेश शुक्ला, शाहनावज मंगल आजमी, शिवम सहित कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी का यूथ कांग्रेस ने विरोध किया और कहा कि सभी को रिहा किया जाए, ये तानाशाही नहीं चलेगी.

इधर, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘देश के युवाओं को रोजगार चाहिए. उनकी रुकी हुई भर्तियों की ज्वाइनिंग, परीक्षाओं की डेट, नई नौकरियों की नोटिफिकेशन, सही भर्ती प्रक्रिया और ज्यादा से ज्यादा नौकरियां चाहिए. इसके बदले सरकार कोरे भाषण, लाठियां और उपेक्षा देती है. आखिर कब तक?’
वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भी रोजगार मांग रहे युवाओं के समर्थन में मोमबत्ती जलाए. पटना में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और पार्टी कार्यकर्ताओं ने लालटेन जमाकर प्रदर्शन किया.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking