News Addaa WhatsApp Group Join करें

लोकल क्राईम ब्रांच की बड़ी कारवाई में हजारों किलो गोमांस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Dec 6, 2021  |  8:34 PM

844 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लोकल क्राईम ब्रांच की बड़ी कारवाई में हजारों किलो गोमांस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार.।

पालघर.। लोकल क्राईम ब्रांच पालघर की बोईसर युनिट को पुलिस अधिक्षक के दिशानिर्देश पर चलाई गयी आपरेशन के दौरान गलत कागजात के आधार पर तलोजा ले जायी जा रही कंटेनर में गोबध कर गोमांस की बड़ी खेप 21018 किलोग्राम वजन कीमत लगभग 20,60,826/-रुपये के मय माल सहित साथ 4 आरोपियों को जिले के कासा थाना क्षेत्रान्तर्गत मुंबई अहमदाबाद राजमार्ग के चारोटी नाका के समीप हिमांचल पंजाब ढाबे के सामने से गिरफ्तार करने में सफलता हाथ आयी है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...


पालघर पुलिस मुख्यालय से मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिक्षक दत्तात्रेय शिंदे को पहली दिसंबर को खुफिया जानकारी मिली कि पड़ोसी राज्य गुजरात की ओर से ट्रक कंटेनर नं.टीएन.93/बी.9699 के जरिए गोबध करके गोमांस की बड़ी खेप मुंबई की ओर राजमार्ग से गुजरने वाली है। पुख्ता जानकारी के आधार पर मामले को उदभेदन के लिए पुलिस अधिक्षक की ओर से लोकल क्राईम ब्रांच पालघर टीम के बोईसर युनिट के प्रभारी पुलिस उपनिरीक्षक आशिष पाटिल को बड़ी जिम्मेदारी सौपी गयी।


प्राप्त समाचार के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों से मिली दिशानिर्देश के आधार पर एलसीबी के पुलिस उपनिरीक्षक पाटिल ने आपरेशन गोमांस का खुलासे के लिए कासा के पशुचिकित्सक धनंजय धुम को साथ लेकर चारोटी नाके के पास ढाबे के सामने खड़ी कंटेनर की तलासी के दौरान मुंबई के समीप गलत कागजात भैस की मीट पर तलोजा ले जायी जा रही गोमांस के साथ वाहन चालक,खलासी, ट्रक स्वामी के साथ एक अन्य सहयोगी को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए मटन के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला कलिना को भेजवाते हुए पुरे जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को सौप दी।
पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता को देखते हुए स्वयं न्याय वैज्ञानिक प्रयोगशाला कलिना से फौरन जा़ंच रिपोर्ट सौपने का ताकिद किया जिसके आधार पर प्रयोगशाला ने सत्यापित किया कि पुलिस की ओर से नमूने का भेजा गया मटन गोवंश का ही है।
कासा पुलिस स्टेशन में प्रमाणिकता के आधार पर 04.12.21 को भादवि की मुक्म्मल विभिन्न धाराओं के अंर्तगत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
उक्त पुलिसिया कारवाई पालघर पुलिस अधिक्षक समेत,अपर पुलिस अधिक्षक प्रकाश गायकवाड़ के मार्गदर्शन तथा एलसीबी पालघर के पुलिस निरीक्षक अजय वसावे व बोईसर युनिट के प्रभारी उपनिरीक्षक आशिष पाटिल तथा उनके अधिनस्थों की ओर से निष्पादित हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking