खड्डा/कुशीनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं खड्डा के पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक मालवीय का लम्बी बीमारी के बाद रविवार की सुबह हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई। मृत्यु की खबर सुनकर परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
खड्डा इलाके में राजनीति के कुशल खिलाड़ी श्री मालवीय डायबिटीज सहित अन्य बिमारियों से ग्रसित हो गए थे। घर पर ही उनका दवा इलाज चल रहा था। रविवार को सुबह 5 बजे अचानक उनकी तवियत बिगड़ी तो परिजन उन्हें इलाज के लिए पड़रौना नीजी अस्पताल पर लेकर गए जहां डाक्टर ने उनको मृत्यु घोषित कर दिया। उनका अन्तिम संस्कार नारायणी के भैसहां घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके द्वितीय पुत्र एडवोकेट ज्योतिर्मय मालवीय ने किया। श्री मालवीय लम्बे समय से राजनीति में सक्रिय रहकर कई बार कोआपरेटिव संघ सहित केनयूनियन के चेयरमैन भी रहे। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर कोआपरेटिव के अध्यक्ष लल्लन मिश्र, पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन डा. नीलेश मिश्र, भाजपा नेता आलोक तिवारी, जिला मंत्री विवेकानंद पाण्डेय, रामसहाय दूबे, प्रहलाद तिवारी, ध्रुव नारायण यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राव, चन्द्र प्रकाश तिवारी, प्रधानाचार्य दिनेश मालवीय, दीपलाल भारती, वरिष्ठ नेता विजय पाण्डेय, रविप्रकाश रौनियार, द्विग्विजय शर्मा, अवधेश यादव, धनन्जय पाण्डेय भाजपा नेता मनोज पाण्डेय सहित तमाम बुद्धजीवियों, वकील, पत्रकार सहित नेताओं ने गहरा शोक जताया है।
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…