News Addaa WhatsApp Group

वांछित अभियुक्तों को तमकुहीराज चौकी प्रभारी ने 72 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 2, 2021  |  5:49 PM

2,512 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वांछित अभियुक्तों को तमकुहीराज चौकी प्रभारी ने 72 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
  • नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व बलात्कार का प्रयास का मामला
  • वांछित अभियुक्तों को तमकुहीराज चौकी प्रभारी ने 72 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में 72 घण्टे पूर्व एक नाबालिग लड़की से छेड़-छाड़ के साथ ब्लात्कार करने का प्रयास के आरोपियों को तमकुहीराज पुलिस चौकी प्रभारी ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी...

सनद हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा जनपद में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अपराधियों व इनामी बदमाशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी प्रभारी निरीक्षको/ थानाध्यक्षों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे , जिसके अंतर्गत थाना तरया सुजान पुलिस को नाबालिक किशोरी से बलात्कार का प्रयास एवम छेड़खानी करने वाले वांछित चल रहे अभियुक्तगण को 72 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी तमकुहीराज ने सफलता हासिल किया है।

बता दे, तमकुहीराज चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह मय हमराह आरक्षी अजीत राय, सचिन विश्वकर्मा, जमशेद के साथ मुखबिर की सूचना पर विशुनपुरा पेट्रोल पंप के पास से मुकदमा अपराध सँख्या 112/21 धारा 376, 511,354 ख ,323, 596, भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट मुकामी थाना के अभुयुक्त सलामत हुसैन पुत्र, साहब हुसैन, गयासुद्दीन उर्फ नसरुद्दीन पुत्र मुस्तुफा निवासी थाना तरयासुजान को गिरफ्तार किया है। मुकामी पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना भेज दिया।

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking