News Addaa WhatsApp Group

वाह रे UP पुलिस, भैंस पर ही छोड़ दिया असली मालिक को पहचानने का जिम्मा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 12, 2020  |  12:33 PM

1,171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वाह रे UP पुलिस, भैंस पर ही छोड़ दिया असली मालिक को पहचानने का जिम्मा!

कन्नौज | उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) अपने अजीबोगरीब कारनामों के लिए हमेशा चर्चा में रहती है. कभी यूपी पुलिस अपराधी को डराने के लिए मुंह से ही गोली चलने की ठाएं-ठाएं आवाज निकालती है तो कभी शराब पीकर आपस में ही सड़कों पर उलझ जाती है. अब एक बार फिर से कन्नौज जिले (Kannauj District) में पुलिस ने एक ऐसा काम किया है, जिसे सुनकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे. दरअसल, कन्नौज पुलिस ने चोरी की बरामद भैंस (Buffalo) को उसके असली मालिक तक जाने के लिए भैंस के ऊपर ही फैसला छोड़ दिया. पुलिस का कहना था कि यदि फैंस अपनी मालिक को पहचान कर उनके पास चली जाती है तो समझों भैंस उसी आदमी का है.

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

जानकारी के मुताबिक, मामला कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली(Tirwa kotwali) क्षेत्र का है. यहां के अलीनगर निवासी धर्मेंद्र की भैंस 3 दिन पहले चोरी हो गई थी. वहीं, 3 दिन पहले ही तालग्राम के वीरेंद्र की भैंस भी चोरी हुई थी. तीनों ने पुलिस में भैंस चोरी होने का मामला दर्ज कराया था. इसी बीच पुलिस ने जाल बिछाकर चोरी की भैंस को बरामद कर लिया. इसके बाद अलीनगर निवासी धर्मेंद्र और तालग्राम के वीरेंद्र को भैंस के बरामदगी के बारे में जानकारी दी गई.

एक भैंस को लेने के लिए दो-दो मालिक थाने पहुंच गए

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक भैंस को लेने के लिए दो-दो मालिक थाने पहुंच गए. इसके बाद दोनों ने भैंस के ऊपर अपना दावा ठोक दिया. ऐसे में पुलिस फैसला करने में असमर्थ हो गई, क्योंकि एक भैंस पर दो लोग अपना दावा ठोक रहे थे. तभी पुलिस ने एक ऐसा निर्णय लिया, जिसने सभी को चौंका दिया. पुलिस ने भैंस को दोनों दावेदारों के बीच में छोड़ दिया. फिर क्या था, भैंस अपने असली मालिक को पहचानते हुए उसके पीछे चल दी. अब एसएसआई के इस सूझबूझ भरे निर्णय की जमकर प्रशंसा हो रही है. भैंस का दूसरा दावेदार भी इस फैसले से सहमत हो गया.

भैंस चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी

एसएसआई विजयकांत मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले एक भैंस चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी. लेकिन भैंस की बरामदगी के बाद दोनों पक्ष इसके ऊपर अपना दावा ठोक रहे थे. फिर मैंने फैसला भैंस के ऊपर ही डाल दिया जिसकी भैंस होगी उसके साथ चली जाएगी. मामला निपट गया. जिसकी भैंस थी उसके साथ वह चली गई. वहीं, दूसरा पक्ष संतुष्ट हो गया कि भैंस उसी की है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking