शादी में विदाई के वक्त हर दुल्हन रोती है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई दुल्हन इतनी अधिक रोई कि उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। ओडिशा में ऐसा ही दुखद वाकया सामने आया है। पल भर में जश्न और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। घटनाक्रम सोनपुर जिले का है। यहां गुप्तेश्वरी साको उर्फ रोजी की शादी हो रही थी। सात फेरों के बाद जब विदाई बारी आई तो दुल्हन अपनी माता और भाई बहन से लिपटकर रोने लगी। जोर-जोर से रोने से उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी सांसें हमेशा के लिए चली गईं। इससे न सिर्फ दुल्हन के परिजन बल्कि दुल्हे के परिवार वाले भी दुखी हैं। आखिरकार बोलानगिर जिले से बारात लेकर आए बिसिकेसन प्रधान को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।
शादी में मौजूद एक मेहमान ने स्थानीय मीडिया को बताया कि रोजी पहले से दुखी थी, क्योंकि उसके पिता का निधन कुछ माह पहले ही हुआ है। विदाई के दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वो गिर पड़ी। रिश्तेदारों ने उठाने की कोशिश की, मुंह पर पानी छिड़का, लेकिन वे नहीं उठी। तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया है। रिश्तेदारों के मुताबिक, रोजी पूरी तरह से स्वस्थ्य थी और उसे पहले किसी तरह की बीमारी नहीं थी।
डॉक्टरों के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट भावनात्मक रूप से तनावपूर्ण घटनाओं के कारण हो सकता है जिससे हृदय की प्रभावी रूप से पंप करने की क्षमता सीमित हो सकती है। रोजी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रोजी की मां इस सदमे को नहीं झेल पा रही हैं। अब परिजन उन्हें संभालने में जुटे हैं। लोगों को कहना है कि पहले पिता और अब बेटी का इस तरह दुनिया छोड़कर जाना दुखद है।
हाटा, कुशीनगर। भीषण गर्मी के बावजूद रविवार को हाटा क्षेत्र के बाघनाथ परागपुर स्थित…
हाटा कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…
कुशीनगर । जनपद में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे की अध्यक्षता में…