News Addaa WhatsApp Group Join करें

विद्युत् कर्मियों ने कार्य वहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 15, 2023  |  8:51 PM

314 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विद्युत् कर्मियों ने कार्य वहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया

कसया, कुशीनगर ।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिला के इकाई के सदस्यों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर कसया बिजली घर स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के समक्ष कार्य वहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। उन लोगों की मांग है कि उर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते को लागू नहीं किया गया है जिसको लेकर 72 घंटे का कार्य बहिष्कार हड़ताल किया जा रहा है।अध्यक्षता कर रहे एसडीओ भोलानाथ ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते के क्रियान्वयन न होने पर आक्रोशित बिजली कर्मियों का ध्यानाकर्षण आन्दोलन के प्रथम चरण में आज राजधानी लखनऊ सहित समस्त जनपदों एवं परियोजनाओं पर शान्तिपूर्वक कार्य बहिष्कार किया गया। बिजली कर्मियों ने सभा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. श्री योगी आदित्यनाथ जी से पुनः अपील की है कि वे प्रभावी हस्तक्षेप करें जिससे समझौते का क्रियान्वयन हो सके एवं अनावश्यक टकराव टाला जा सके।संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ध्यानाकर्षण आन्दोलन के अगले चरण में 15 मार्च प्रातः 10 बजे से कार्य बहिष्कार आन्दोलन प्रारम्भ हुआ और 16 मार्च की रात्रि 10 बजे से 72 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल होगी। जिससे उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन का होगा।संचालन जयनरायन यादव ने किया। इस दौरान सहायक अभियंता पप्पू जायसवाल, चंदन सिंह, अशोक कुमार, तुषार सिंह, ऋषभ श्रीवास्तव, डीएन सिंह, रामशब्द, पंकज कुमार जेई मुन्ना कुमार, यशवंत कुशवाहा, शैलेश यादव, प्रसुन्न श्रीवास्तव, विनय कुमार, अरविंद अरविंद कुमार त्रिगुणायत शशि कपूर अरुण वर्मा शैलेश दुबे विजय सिंह सिकंदर रामविलास खरवार आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

इस संबंध में अधीक्षण अभियंता राधेश्याम ने बताया कि सभी स्पॉट पर कर्मचारी उपलब्ध है कोई कार्य प्रभावित नही हो रहा है। विद्युत आपूर्ति की सप्लाई सुचारू रूप से की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking