News Addaa WhatsApp Group Join करें

विधानसभा कुशीनगर कांग्रेस प्रत्याशी श्यामरती देवी ने किया पार्टी कार्यालय का उद्घाटन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 15, 2022  |  5:42 PM

816 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधानसभा कुशीनगर कांग्रेस प्रत्याशी श्यामरती देवी ने किया पार्टी कार्यालय का उद्घाटन

कसया/कुशीनगर। नगर के सपहा मार्ग पर कांग्रेस पार्टी कुशीनगर विधानसभा के कार्यालय का उद्घाटन पार्टी प्रत्याशी श्रीमती श्यामरती देवी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्र का समग्र विकास किया है। पार्टी ने महिलाओं को सम्मान देते हुए मुझे प्रत्याशी बनाया है। आप सभी मजबूती से चुनाव लड़ें। वह चुनाव जीती तो कुशीनगर को रेलवे से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी व रोजगार के साथ बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। पीसीसी सदस्य अधिवक्ता जगदम्बा प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान, मजदूर, नौजवान, छात्रों व आम जनता व कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा। जिलाप्रभारी मसूद अंसारी, जिलाध्यक्ष ब्यास ओझा, विधानसभा प्रभारी वाजिद अली ने कहा कि कांग्रेस ने विकास किया और भाजपा रेलवे एयरपोर्ट, उद्यमों को बेंच रही है। भाजपा को जनता सबक सिखाएगी। पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनाई। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा व प्रदेश किसान प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अनवर जकी, संचालन भानू प्रताप सिंह ने किया।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

इस दौरान पूर्व जिपंस आंनद सिंह उर्फ सुरेश सिंह, जान मोहमद, जिला सचिव जितेंद्र पटेल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ संदीप सिंह, हरिलाल यादव, राकेश पटेल, राम अवतार, अल्ताफ, तेज प्रताप, नंदलाल गुप्ता, अजय सिंह सहित भारी संख्या में पार्टी जन मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking