News Addaa WhatsApp Group Join करें

शिवसेना नेता कुंदन संखे द्वारा आयोजित शिविर में 269 लोगों ने की रक्तदान.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 25, 2021  |  3:34 PM

2,242 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिवसेना नेता कुंदन संखे द्वारा आयोजित शिविर में 269 लोगों ने की रक्तदान.। WhatsApp
Responsive image

●स्व.बालासाहेब ठाकरे की 95 वीं जयंती विशेष.!
●बोईसर में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर। महाराष्ट्र के शिखर पुरुष में सुमार करोड़ों दिलों की धड़कन रहे स्व.बालासाहेब ठाकरे की 95 वीं जयंती के उपलक्ष्य में निर्धार सेवा संस्था प्रमुख व शिवसेना नेता कुंदन संखे की ओर से औद्योगिक शहर बोईसर प.यशवंत ऋष्टि संपर्क कार्यालय के समक्ष बनाये गये विशाल केसरिया पंडाल में शनिवार 24 जनवरी को सुबह दस बजे से आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 269 लोगों ने एक दुसरे की जान बचाने के सेवा स्वरूप रक्तदान किया। ज्ञातव्य रहे कि निर्धार सेवा संस्था प्रमुख व शिवसेना नेता कुंदन संखे द्वारा कोरोनाकाल के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आह्वान के बदौलत चौथा रक्तदान शिविर का आयोजन है। कोरोना महामारी के बीच जरुरतमंदों को आवश्यक जीवनोपयोगी वस्तुओं,सेनेट्राईजर,फेसमास्क का वितरण समेत रोगप्रतिरोधक क्षमता बढाने वाली होम्योपैथी दवा के अलावे स्वंय प्लाज्मा दान करने वाले संखे की समाजसेवा लंबी फेहरिस्त है।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

        रक्तदाताओं में एसटी के अधिकतर कर्मचारियों, युवाओं और महिलाओं ने जोश खरोश से सहभागिता दिखाई। रक्तदाताओं समेत कुंदन संखे शिवसेना नेता को पतंगशाह कुटीर रुग्णालय रक्तपेढी जह्वार के वैद्यकीय अधिक्षक व रक्तसंक्रमण अधिकारी के हस्ताक्षर से प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित भी किया गया।
औद्योगिक शहर बोईसर में शनिवार को संपन्न रक्तदान शिविर में महिला आर्थिक विकास महामंडल की अध्यक्षा ज्योति ठाकरे,शिवसेना जिला प्रमुख राजेश शहा,जिलापरिषद अध्यक्षा भारती काबडी,केतन पाटिल, प्रभाकर राऊल,केदार काले उपजिला प्रमुख जगदीश धोड़ी, उत्तम पिंपले, ज्योति मेहेर, जयेंद्र दुबला, महाराष्ट्र एसटी कामगार सेना के नाना उतेकर,प्रमोद मिस्त्री, प्रशांत गावड़े,विधुर पाटिल, सरपंच लक्ष्मी चांदणे,बैभव संखे, नीलम संखे, भूषण संखे, नगर सेविका अनुजा तरे,जिला परिषद
सदस्य पूर्णिमा धोड़ी,मुकेश पाटिल, मनोज संखे सामाजिक कार्यकर्ता विश्वास वलवी,पंचायत समिति सदस्य मनीषा पिंपले समेत गणमान्य जनों में डाँ. नंद कुमार वर्तक, डाँ. सूर्यकांत संखे जैसे तमाम जन व शिवसैनिक पदाधिकारी सम्मिलित हो रक्तदाताओं को शुभेच्छाऐं दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking