हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में डूबने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।
शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इंदिरा नगर के विश्वनाथन मंदिर के पास स्थित पोखरे में करमहा रोड, इंदिरा नगर निवासी 70 वर्षीय हरि लाल गोंड पुत्र मन्नी को कुछ लोगों ने पोखरे की तरफ जाते देखा। कुछ देर बाद उन्हें डूबते देख लोगों ने शोर मचाया, मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें पोखरे से बाहर निकाला और पुलिस एवं नगरपालिका को सूचना दी।सूचना पर अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, कस्बा पुलिस और कमलेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं नायब तहसीलदार जितेंद्र पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे।
आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नायब तहसीलदार जितेंद्र पाण्डेय ने कहा कि पोखरे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना की जांच की जाएगी। पीड़ित परिवार को शासन द्वारा निर्धारित सहयोग दिलाया जाएगा।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…
बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथों पर रहेंगे मौजूद खड्डा, कुशीनगर।…