News Addaa WhatsApp Group Join करें

श्रीराम महायज्ञ के पांचवे दिन कथा वाचक संत बालक दास ने श्रोताओं को श्रीराम कथा सुनाये

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 9, 2022  |  6:19 PM

513 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्रीराम महायज्ञ के पांचवे दिन कथा वाचक संत बालक दास ने श्रोताओं को श्रीराम कथा सुनाये
  • संत सदैव राष्ट्र और धर्म की रक्षा मे लगे रहते हैं -संत बालक दास

कसया/कुशीनगर । स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) में बारहवें वर्ष दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के पांचवें दिन बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास संघ एवं पतालपुरी पीठाधीश्वर पूज्य संत बालक दास महाराज ने श्रीराम कथा की अमृत वर्षा कराते हुए कहा कि संत सदैव राष्ट्र और धर्म की रक्षा में लगे रहते हैं। महर्षि विश्वामित्र ने देखा कि ताड़का, मारीच, सुबाहु का अत्याचार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और इनके आतंक से न सिर्फ साधु समाज अपितु आम जन का जीवन भी संकट ग्रस्त हो गया है। मुनि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए राजा दशरथ के पास गए और लक्ष्मण जी सहित प्रभु श्रीराम को मांगा। फिर दोनों भाईयों के माध्यम से ताड़का, मारीच, सुबाहु और अन्य राक्षसों का संहार करके क्षेत्र को आतंक से मुक्त कराया। इसी क्रम में मुनि विश्वामित्र के सानिध्य में अहल्या का उद्धार करते हुए प्रभु श्रीराम अनुज लक्ष्मण जी सहित धनुष यज्ञ में जनकपुरी पहुँचे और अहंकार रूपी धनुष को तोड़कर भक्ति स्वरूप सीता मैया का वरण किया। कथा के माध्यम से बालक दास महाराज ने बताया कि अहंकार को छोड़े बिना भक्ति को नही पा सकते। विवाह कथा के दौरान प्रभु श्रीराम और सीता मैया के विवाह की भव्य झांकी निकाली गई और पांडाल मंगल गीतों व सियावर राम चन्द्र जी की जय के जयकारे से गूंज उठा।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

कथा का प्रारम्भ यजमान सुरेश तिवारी द्वारा आचार्य रामजी पाण्डेय के निर्देशन में व्यास पीठ के पूजन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 हरिओम मिश्र द्वारा किया गया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा में प्रातः काल से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

इस दौरान महंत त्रिभुवन शरण दास, पुजारी देव नारायण शरण, बाल मुकुंद शरण दास, विष्णु शरण दास, इन्द्र मिश्र, सुरेश गुप्त, मणि प्रकाश यादव, राहुल यादव, राकेश कुशवाहा, निशांत सिंह, सचिदानंद, राकेश शर्मा, डॉ0 पवनेश मणि, आरती गुप्ता, शंभू शरण श्रीवास्तव, कामिनी मणि, चंदन दास, जनार्दन राय, राम कुमार राय, रविन्द्र राय सहित अधिकाधिक की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking