News Addaa WhatsApp Group Join करें

संधिग्ध परिस्थितियों में माँ-बेटी की मौत,पटहेरवा थाना क्षेत्र का मामला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 19, 2021  |  9:26 PM

1,363 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संधिग्ध परिस्थितियों में माँ-बेटी की मौत,पटहेरवा थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर | पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव रहसू जनूबी पट्टी के मठिया टोला में मां बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत..।
गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस जांच जुटी । माँ बेटी की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम रहसू जनूबी पट्टी के मठिया टोला निवासी राहुल मद्धेशिया पुत्र कन्हैया मद्धेशिया की शादी दो वर्ष पूर्व विशुनपुरा थाना क्षेत्र गांव जंगल विशुनपुरा के टोला गोसाई पट्टी निवासी महंथ मद्धेशिया की पुत्री आशा उम्र 24 वर्ष से हुई थी। राहुल जौरा बाजार में कपड़े की दुकान चलाता है वह समान लेने के लिए सूरत गया हुआ है। उसके पिता भी सूरत में है।
शुक्रवार को राहुल की पत्नी आशा घर पर अकेले बच्ची के साथ थी उसकी सास दवा लेने के लिए बाजार चली गई थी,मृतिका दो छोटे छोटे देवर है जो स्कूल पढ़ने चले गए थे। सास दवा लेकर जब बाजार से घर लौटी तो देखी की कमरे में बहु फंदे से लटकी हुई मिली और बच्ची आकृति डेढ़ वर्ष छत पर मृत पड़ी हुई थी । ह्रदय विदारक दृष्य देखकर दहाड़ मारकर चिल्लाने लगी देखते ही देखते गांव के लोगो की भीड़ जुट गई।गांव प्रधान मौके पर पहुचकर पटहेरवा पुलिस को ख़बर दी जिससे पुलिस तत्काल कार्यवाही में जुट गई। मृतिका के पिता पटहेरवा पुलिस को तहरीर देकर जांच कर न्याय की गुहार लगाई हैं। एसओ पटहेरवा सुनील सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे
डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे

कुशीनगर । जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिन्दवलिया गांव में डायल-112 की पुलिस…

मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज
मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज

शांति व्यवस्था में हुई खलल तो होगी कड़ी कार्रवाई : थानाध्यक्ष तरयासुजान कुशीनगर। आगामी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking