सपहा/कुशीनगर । कोरोना की तीसरी आशंकित लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों को परखने के लिए सपहा सीएचसी पर मार्क ड्रिल किया गया.प्राप्त जानकारी अनुसार डब्लूएचओ कुशीनगर के एसएमओ डॉ अंकुर सांगवान ने सपहा सीएचसी का बारीकी से निरीक्षण कर वहां की तैयारियों का जायजा लिया.इस दौरान डमी मरीज पर उपकरणों का प्रयोग कर यह समझने की कोशिश की गईं कि जरूरत पड़ने पर वह ठीक से काम करेंगे या नहीं.साथ ही मेडिकल स्टाफ की ट्रेनिंग के बारे में जानकारी ली गई व तमाम उपकरणों को रन कराकर देखा व आइसोलेशन वार्ड,पीकू वार्ड का निरीक्षण भी किया।आक्सीजन प्लांट की मशीन आदि उपकरण का भी बारीकी से निरीक्षण किया,अस्पताल में आक्सीजन सप्लाई की भी जानकारी ली।मार्क ड्रिल के दौरान प्रभारी अधीक्षक डॉ युसूफ अंसारी,डॉ पिंटू,फार्मासिस्ट अशोक,बशीर,ANM रेखा यादव समेत स्टाफ़ मौजूद रहा।
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…