कसया/कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलने वाली पार्टी है। किसान, नौजवान, माता, बहन इस सरकार को बदलने जा रहे हैं। सपा सरकार में सबको मिलेगा सम्मान। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ। महंगाई, भ्र्ष्टाचार चरम पर है। सरकारी कम्पनियों, एयरपोर्ट, ट्रेन, रेलवे स्टेशन, पोर्ट, जहाज सब बेंच रहे हैं। पहले इनको फेंकूँ कहते थे अब बेचू भी बन गए हैं।
उक्त बातें रविवार को कुशीनगर के होटल लोटस निक्को में आयोजित प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहीं। श्री यादव विजय रथ यात्रा लेकर प्रदेश के वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को साधने निकले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान बिल वापस नही हुआ तो किसान खेती से हाथ धो बैठेंगे। महंगाई बढ़ने से किसान , आम आदमी परेशान है। साढ़े चार साल में इन्होंने जमींन पर कोई काम नहीं किया। मेरे ही कार्यो का उद्घाटन कर रहे हैं। हमारी सरकार आयी तो पूरे पांच साल राशन देंगे। श्री यादव रथ पर सवार हो नेशनल हाइवे होते हुए तमकुहीराज की ओर निकले जहां जगह जगह उनका भव्य स्वागत किया गया।
कुशीनगर । सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी साझा करना दो…
कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…