News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीएम योगी का बडा एलान: अब यूपी के तीर्थ क्षेत्रों में नहीं बिकेगा मांस और शराब!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 31, 2021  |  11:47 AM

1,141 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीएम योगी का बडा एलान: अब यूपी के तीर्थ क्षेत्रों में नहीं बिकेगा मांस और शराब!

कान्हा की नगरी मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी घोषणा की है.उन्होंने कहा कि तीर्थ क्षेत्रों में मांस और मदिरा की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा.

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

 

बता दें कि अभी तक मंदिरों और धर्मस्थलों से 100 मीटर की दूरी पर शराब दुकानें और मांस की दुकानें खोलने पर रोक है. ऐसे में सीएम की इस घोषणा के बाद अब मथुरा-वृंदावन सहित प्रदेश के अन्य तीर्थ स्थलों पर मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक लग गई है.

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूज्य संतों का कहना है कि ब्रज के सभी क्षेत्रों में मांस की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए और यह होना चाहिए. प्रशासन इस संबंध में योजना बनाकर, जो लोग इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उनके पुनर्वास की व्यवस्था करें. साथ ही उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के जनप्रतिनिधि मंदिर जाने तक में डरते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं है. आज वह लोग भी कहते हैं कि राम हमारे हैं.मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में प्रतिबंध लगे. इससे प्रभावित लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं. द्वापर युग का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन और दूध की बिक्री के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है.

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि मथुरा के वृन्दावन, गोवर्धन, नन्दगांव, बरसाना, गोकुल, महावन एवं बलदेव में जल्द ही मांस और शराब की बिक्री बंद कर इन कार्यों में लगे लोगों का अन्य व्यवसायों में पुनर्वास किया जाएगा.

 

आपको बता दें कि मथुरा में जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में कान्हा के दर्शन किए. वह काफी देर तक श्रीराधाकृष्ण की अद्भुत छवि को निहारते रहे. उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से इस मौके का इंतजार कर रहा था, लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा उन्हें रोक देती थी. अब उनकी इच्छा पूरी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking