News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीरम इंस्टीट्यूट का बड़ा ऐलान, कोविशील्ड राज्यों को 400 रुपए में और निजी अस्पतालों को 600 में मिलेगी एक डोज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 21, 2021  |  1:32 PM

803 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीरम इंस्टीट्यूट का बड़ा ऐलान, कोविशील्ड राज्यों को 400 रुपए में और निजी अस्पतालों को 600 में मिलेगी एक डोज

केंद्र सरकार की राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों को सीधे वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन ख़रीदने की छूट देने के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया (सीआईआई) ने वैक्सीन के तयशुदा दामों को सार्वजनिक कर दिया है.

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

सीआईआई ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार के फ़ैसले की सराहना करते हुए कहा है कि अगले दो महीने में वह सीमित मात्रा में वैक्सीन का निर्माण बढ़ाएगी, जिनमें से 50% वैक्सीन भारत सरकार के लिए रहेगी और बाक़ी की 50% राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों के लिए रहेगी.

एस्ट्राज़ेनेका और ऑक्सफ़ोर्ड की वैक्सीन सीआईआई कोविशील्ड के नाम से बना रही है. सीआईआई ने राज्य सरकारों के लिए इसकी एक डोज़ की क़ीमत 400 रुपये और प्राइवेट अस्पतालों के लिए 600 रुपए रखी है.

वहीं, कंपनी ने विदेशी वैक्सीन के दामों की भारतीय वैक्सीन के दाम से तुलना की है. सीआईआई ने बताया है कि अमेरिकी वैक्सीन की क़ीमत 1500 रुपए, रूसी वैक्सीन की क़ीमत 750 रुपये और चीनी वैक्सीन की क़ीमत 750 रुपए है.

इसके साथ ही सीआईआई ने कॉर्पोरेट और निजी कंपनियों से कहा है कि वे सरकारी मशीनरी और निजी हेल्थ सिस्टम से वैक्सीन लें. अगले चार-पाँच महीनों में वैक्सीन बाज़ार में उपलब्ध होगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल…

शिक्षा और संस्कारों की विरासत छोड़ गए सुरेंद्र मणि – विजेंद्र
शिक्षा और संस्कारों की विरासत छोड़ गए सुरेंद्र मणि – विजेंद्र

पटनी गांव में भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन सुकरौली। नेहरू इंटर कॉलेज…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking