सुकरौली/कुशीनगर । पिछले कुछ दिनों पहले सुकरौली के जोल्हानिया के पास से चोरी हुई ट्रक को गठित संयुक्त टीम ने थाना पटहेरवा के समऊर बाजार के नजदीक गंगुआ मठिया गांव के पास ईट भट्ठे के पास से बरामद किया।
बताते चलें कि पिछले माह सुकरौली के नजदीक जोल्हानिया के पास से चौदह चक्का ट्रक नं UP 53 DT 6531 की रात में चोरी हो गई थी।जिसका हाटा कोतवाली में धारा 187/ 379,/411 भा०द०वि० के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर तथा क्षेत्राधिकारी कसया के निर्देशन में एक संयुक्त टीम गठित की गई थी।जिसमे मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त स्थल से बरामद किया।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र०नि० जय प्रकाश पाठक प्रभारी हाटा कोतवाली,उ०नि० सुरेन्द्र बहादुर सिंह प्रभारीसुकरौली ,हे०का०अजय कुमार राय तथा का० अंकुर चौधरी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…