सुकरौली/कुशीनगर। देश में जहाँ पूरे वर्ष तक कोरोना महामारी ने आमलोगों के आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है।देश में लॉकडाउन के दौरान केंद्र तथा राज्य सरकार ने कोरोना काल में आमजन तक सभी आवश्यक चीज़े उपलब्ध कराते हुए उनकी कीमतों पर भी लगाम लगाए रखा।परंतु अनलॉक होने के बाद खाद्य पदार्थों की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी ने आम आदमी के बजट को बिगाड़ दिया है।आम आदमी की थाली की शोभा बढ़ाने वाली दाल और खाद्य तेलों की बढ़ी कीमतें सभी के लिए चिंता का सबब है।सरकार लगातार खाद्य पदार्थों की कालाबाज़ारी करने वालो पर शिकंजा कसने का प्रयास कर रही हैं।किंतु अभी भी दाल,तेल, रिफाइन तथा पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ रही कीमतों से आम आदमी चिंतित हो रहा है।उम्मीद की जा सकती हैं कि आने वाले समय में चीज़ों की कालाबाज़ारी करने वालो पर सरकार शिकंजा कसते हुए बढ़ रही कीमतों पर रोकथाम सहित आम आदमी की जेबो पर बढ़ रही बोझ को कम करने का प्रयास करेंगी।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…
बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…