News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: भउवापार ने जीता कबड्डी का फाइनल मैच

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jan 28, 2021  |  3:04 PM

1,094 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: भउवापार ने जीता कबड्डी का फाइनल मैच WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर: खेल के मैदान में टीम की हार या जीत नहीं होती, बल्कि टीम आगे या पीछे रहती है। जीतने वाले भी हारते हैं और हारने वाले भी जीतते हैं। इसलिए खेल को हार या जीत के रूप में नहीं बल्कि खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल हमें अनुशासन की सीख देते हैं। खेलों के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही अच्छा कैरियर भी मिल सकता है। उक्त बातें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने अपने संबोधन में कही। वे बुधवार देर शाम सुकरौली विकास खंड के रामपुर झुड़िया चौराहे पर चल रही पूर्वांचल खेल प्रतियोगिता के फ़ाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों व दर्शकों को सम्बोधित कर रहे थे। खेल का शुभारंभ उन्होंने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कबड्डी का फ़ाइनल मैच भउवापार और रामपुर पोखरिया की टीमों के बीच खेला गया। टॉस भउवापार की टीम ने जीता। पन्द्रह- पन्द्रह मिनट के दो हाफ के इस रोमांचक मुकाबले में भउवापार की टीम ने 37-28 व 39-32 प्वाइंट का शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को खेल के अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कार्य है। भाजपा अहिरौली मंडल के आईटी सेल अध्यक्ष वीरू राज कसौधन ने आगन्तुकों का स्वागत किया। उदघोषक दिलीप शर्मा, रेफरी सूबेदार अंसारी व विजय लाला रहे। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे, उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा, संयुक्त मंत्री गजेन्द्र सिंह, आयोजन समिति के राजेश यादव, सीपी चंद, रवींद्र यादव, सुभाष पासवान, डॉ. मोहन पासवान, चंद्रदेव यादव सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking