चंद्र प्रकाश त्रिपाठी/न्यूज़ अड्डा
सुकरौली कुशीनगर।मनरेगा कर्मचारियों ने झारखंड में चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल किया।इस दौरान उन्होंने 26 और 27 अगस्त को अवकाश पर जाने का फैसला किया।उन्होंने खंड विकास अधिकारी को अपने मांगो को लेकर एक पत्रक भी सौंपा।सभी ने सर्वसम्मति से यह मांग उठाई की एक वर्ष से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों को भीसरकारी सेवक मानते हुए उन्हें नियमित किया जाए।अन्य मांगों में स्वास्थ्य सेवा, दुर्घटना बीमा, यात्रा भत्ता सहित सेवा रजिस्टर भी उपलब्ध कराने का भी मांग रखी गई।इस दौरान सर्वेश कुमार,पुष्पा तिवारी,अरविंद ,पूनमसहित अन्य मनरेगा के संविदा कर्मियों/कर्मचारी उपस्थित रहे।

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…