News Addaa WhatsApp Group

सेवरही: दहेज की भेंट चढ़ी प्रियंका, पिता को देख शव जलता छोड़ भागे आरोपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 4, 2020  |  3:54 AM

986 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: दहेज की भेंट चढ़ी प्रियंका, पिता को देख शव जलता छोड़ भागे आरोपी
  • दहेज के बेदी पर चढ़ी प्रियंका क्या है मामला
  • पिता को देख शव जलता छोड़ भागे आरोपी

कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र के धर्मपुर पर्वत गांव में 28 वर्षीय एक महिला की संदिग्‍ध हालात में बुधवार की रात मौत हो गई। महिला के घरवालों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्‍या का आरोप लगाया है।
उनका आरोप है कि बिना उन्‍हें सूचना दिए शव को जलाने की कोशिश की जा रही थी। उनके पहुंचने पर शव जला रहे लोग मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्‍या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के भुलिया अगरवा गांव के रहने वाले रामजीत यादव की बेटी प्रियंका की शादी दो साल पहले धर्मपुर पर्वत के पश्चिम टोला के रहने वाले नरसिंह यादव के साथ हुई थी। प्रियंका का डेढ़ साल का एक बेटा है। उनके श्‍वसुर और सास की मृत्यु वर्षों पहले हो चुकी है। पति पंजाब के भटिंडा में मजदूरी करता है। गुरुवार की भोर में प्रियंका के पिता को सूचना मिली की उनकी बेटी की मौत हो चुकी है और शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। रामजीत जब मौके पर पहुंचे तो शव जलाने वाले फरार हो गए। रास्ते में खून बिखरा था। तब तक शव का कुछ हिस्‍सा नहीं जल पाया था। उनकी *सेवरही थानाध्यक्ष उमेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरेंद्र कन्नौजिया और विशुनपुरा थानाध्यक्ष ब्रजेश मिश्र मौके पर पहुंचे। इस दौरान दो थानों के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर भी  मतभेद हो गया। घंटों मामला उलझा रहा। मौके पर पहुंचे एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने घटनास्थल के आधार पर विशुनपुरा थाने की पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। विशुनपुरा ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता ने तहरीर दी कि उसके पति के इशारे पर एक महिला समेत सात लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्‍हीं लोगों ने हत्या की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

मां की ममता छिन गई

बच्चों के लिए मां का सहारा ही सब कुछ रहता है। बिन मां बच्चों की जिदंगी सूनी हो जाती है। प्रियंका की मौत से उसके एक साल के बच्चे से मां की ममता छिन गयी। मासूम को पता नहीं कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। घटना के कुछ देर बाद बच्‍चा मां की गोद में जाने के लिए जिद कर रहा था। उसके आंसू रुक नहीं रहे थे। वह चीख-चीख कर रो रहा था। पड़ोस के लोग उसे गोद में लेकर चुप कराने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह किसी भी तरह चुप नहीं हो रहा था। मौके पर जुटे लोग बच्‍चे के भविष्‍य के बारे में चिंता कर रहे थे। हर जुबां पर बस यही सवाल था कि आखिर प्रियंका की अचानक मौत कैसे हो गई। उसके बाद इस मासूम का क्‍या होगा?

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking