News Addaa WhatsApp Group link Banner

सोनौली: नेपाल नही जायेगा प्याज, बॉर्डर से प्याज के ट्रक वापस बुलाए जा रहे हैं!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:
Published on: Sep 15, 2020 | 3:27 PM
1119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

सोनौली: नेपाल नही जायेगा प्याज, बॉर्डर से प्याज के ट्रक वापस बुलाए जा रहे हैं!
News Addaa WhatsApp Group Link

महराजगंज | भारत के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के निर्देश पर डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने ऐसा फैसला लिया है कि, पड़ोसी देश अब प्याज के लिए आंसू बहाएंगे। दरअसल, देश से बाहर प्याज के निर्यात को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिसके चलते भारत से नेपाल प्याज भेजने पर भी रोक लग गई है। उत्तर प्रदेश के नेपाल से सटे जिलों से होते हुए प्याज से भरे ट्रक नेपाल जा रहे थे, जिन्हें सोनौली सीमा पर आगे बढ़ने से रोक लिया गया।

आज की हॉट खबर- गोवध-गोतस्करी में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक के अभियान की...

Responsive image

अब नेपाल नहीं भेजा जाएगा भारतीय प्याज

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल जा रहे ट्रकों को सोनौली कस्टम अधिकारियों ने रोका। उनका कहना था कि, सिर्फ नेपाल ही नहीं, अपितु किसी भी देश को अभी प्याज नहीं पहुंचने दिए जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि, प्याज के बढ़ते दाम को देखते हुए भारत सरकार ने नेपाल में प्याज भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया है। तो प्याज लदे ट्रक जो सीमा पर पहुंच गए हैं, उन्हें भी कस्टम विभाग द्वारा वापस कर दिया गया।

Topics: अड्डा ब्रेकिंग ब्रेकिंग न्यूज़

आपका वोट

View Result

यह सर्वे सम्पन हो चूका है!

क्या आपके गाँव में सड़क की स्थिति संतोषजनक है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking