News Addaa WhatsApp Group

हफुआ जीवन: पेनाल्टी शूटआउट में तमकुहीराज ने महाराजगंज से विजय पाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 22, 2021  |  6:38 PM

910 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हफुआ जीवन: पेनाल्टी शूटआउट में तमकुहीराज ने महाराजगंज से विजय पाई

हफुआ जीवन/कुशीनगर‌। उत्तरप्रदेश-बिहार सीमा पर हफुआ जीवन शिव सागर पोखरे के समीप खेले जा रहे ब्रम्ह लीन सन्त बावना दास फुटबॉल प्रतियोगिता के आज दूसरे मैच में पेनाल्टी शूटआउट के जरिए तमकुहीराज ने महराजगंज को 5-4 हरा कर प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया।
बताते चलें कि प्रतियोगिता के दूसरे मैच में राज हाईवे सर्विसेज इण्डियन ऑयल स्पोर्टींग क्लब तमकुहीराज व महाराजगंज की टीम आमने सामने रही। मध्यांतर से पूर्व महाराजगंज के तरफ से 23वें मिनट में पहला गोल कर बढ़त बना लया था। जिसके ज़बाब में तमकुहीराज की टीम ने दूसरे हाफ के 14वें मिनट में पेनाल्टी शूटआउट के जरिए गोल कर खेल को रोमांचक स्थति में पहुंचा दिया। इस दौरान खिलाड़ियों के बिच थोड़ी बहुत तनाव की स्थिति भी बनी रही। और खेल के अंत तक किसी भी टीम ने सफलता प्रप्त नहीं कर सकी जबकि अतिरिक्त 5-5मिनट के खेल में भी दोनों टिमें बराबरी पर रही। खेल विधा के अनुसार हार जीत का फैसला पेनाल्टी शूट आउट के जरिए किया गया। तमकुहीराज की टीम ने अपने हिस्से के पांच में पांच गोल करने में सफल रही जबकि महाराजगंज की टीम पांच में से चार गोल ही कर सकी। इससे पूर्व कमेटी संरक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. साथ ही पूर्व विधायक नन्दकिशोर मिश्र ने सभी आगंतुको के प्रती आभार व्यक्त किया.मैच के मुख्य अतिथि सलेमगढ़ प्रधान विनोद पटेल व बहादुरपुर प्रधान संतोष गुप्ता रहे।जबकि विशिष्ट अतिथि संत कुमार,योगेन्द्र सिंह,रामतुली,पंकज पांडेय,अटल बिहारी , अनील चौरसिया,आदि मौजूद रहे।
कमेंट्री ओम श्रीवास्तव ने की इस दौरान कमेटी के तरफ से अध्यक्ष संजय पाण्डेय, उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, उपाध्यक्ष मुरारी यादव, मंत्री सुरेन्द्र रजक, अटल बिहारी शर्मा, रामबेलास गुप्ता, चन्द्रमा प्रसाद, कृष्णा वर्मा, राजू रजक, सुजीत गोड, युगुल किशोर, आत्मा, संतोष मिश्रा, संदेश माझी, विजय मद्धेशिया, विकर्मा चौरसिया मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी...

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking