हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर पुरानी खडसारी चीनी मिल पैकौली हाटा के पास अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली के गांव पिपरैचा कुट्टी निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र वशिष्ट उम्र लगभग 27 वर्ष जो आज रात लगभग 9 बजे अपने मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 57 ई 0215 से कही जा रहा था कि उक्त स्थान पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…