वेदप्रकाश मिश्रा/ न्यूज़ अड्डा आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...
हाटा/कुशीनगर | बकरीद त्यौहार के मददेनजर कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुआ ।
बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों से उपजिलाधिकारी ने समस्याओं को पुछा अगर कही कोई समस्या हो तो बतावे, जिस पर लोगो ने अपने समस्याओं के बारे मे बताया जिसे समाधान कराने का आश्वासन दिया।बैठक को सम्बोधित करते हुऐ उपजिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ सामाजिक दूरी का पालन करे एक जगह ज्यादा लोग इकट्ठा न हो, मस्जिद में निश्चित संख्या से ज्यादा लोग इकटठा नही होगे, अपने घरो मे नमाज पढे।कुर्बानी के अपशिष्ट को जमीन में दफना दे साथ ही कुर्बानी का खुन नाली में न बहे।अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने पीस कमेटी के बैठक में आश्वस्त किया कि शासन के मंशा के अनरुप त्यौहार मनाया जाएगा।
नवागत प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने कहा कि, आपसी भाईचारे व शासन के मंशानुरूप त्योहारों को मनावे अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आमजन पुलिस का मदत करे पुलिस आमजन के मदत करने को हर पल तत्पर है।
इस दौरान एस आई दिनानाथ यादव, धर्मदेव चौधरी,का०चंदन कुमार भारती, अखिलेश त्रिपाठी, समाजसेवी टीपू खाँ
,डा०बब्लू खाँ शाकिर अली, राशिद खाँ,खाँलिद खाँ, सुहेल अहमद,मनीष कुमार रुगटा, उमेश सिंह अमरनाथ यादव,,आदि अंय मौजूद रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…