News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: अवैध हाईरेक्टीफाईड स्प्रिट निर्मित डुप्लीकेट शराब बनाने के उपकरण, कच्चा माल व रैपर बरामद तथा एक अभियुक्त गिरफ्तार!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 4, 2020  |  5:28 PM

1,204 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: अवैध हाईरेक्टीफाईड स्प्रिट निर्मित डुप्लीकेट शराब बनाने के उपकरण, कच्चा माल व रैपर बरामद तथा एक अभियुक्त गिरफ्तार!

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा/कुशीनगर | आगामी बिहार विधान सभा चुनाव/देवरिया उप चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब विक्री/ निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे रविवार को पुलिस व
आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कविलसहां सडक के पास से अभियुक्त दयानन्द यादव पुत्र चन्द्रिका यादव सा0 कविलसहा थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 40 ली0 अवैध हाईरेक्टिफाइड स्प्रिट, 40 शीशी (प्रत्येक में 200 ml) बन्टी बबली ब्राण्ड का रैपर युक्त अवैध शराब व 100 नकली ढक्कन, 70 अदद बण्टी बबली ब्राण्ड का रैपर युक्त खाली शीशी, एक अदद लेमन आयल ब्राण्ड के रैपर युक्त खाली शीशी, 2 अदद मोटरसाइकिल प्लेटिना यू पी 57 ए एन 0269 व टी वी एस यू पी 57 डब्लू 2808 व एक अदद मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 422/20 धारा 419,420,467,468,471,272 भादवि, 60/62/72 आबकारी एक्ट व 54/56 कापीराइट एक्ट में पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. प्र0नि0 ज्ञानेन्द्र कुमार राय
  2. आब0 निरीक्षक रमेश चन्द्र पाण्डेय
  3. आब0 नि0 सत्येन्द्र प्रताप
  4. व0 उ0नि0 अमित कुमार राय
  5. उ0नि0 धमेन्द्र कुमार गौतम
  6. का0 अवकाश चौधरी
  7. का0 रजनीश यादव
  8. का0 विजेन्द्र यादव
  9. प्र0 आब0 रमाकांत यादव
  10. आशुतोष पाठक रहे।
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking