हाटा/कुशीनगर | उपचुनाव में देवरिया में डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी जी के चुनाव जीतने पर थरूआडीह कैम्प कार्यालय पर भाजपा नेता एवं समाज सेवी ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर ढोल नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि ये मोदी और योगी जी के नीतियों की और भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत है। ये 2022 के चुनाव में और बड़ी जीत के साथ खत्म होगी। इस दौरान सुभाष पांडेय, अरविंद उपाध्याय, अवनीश ओझा, अतुल पाठक, मुन्ना पांडेय, अभिषेक पांडेय, सुदामा यादव बीजेपी कार्यकर्ता और आमजन भी मौजूद रहे।

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…
डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…
हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…