हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सोमवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाठक क्षेत्र में अपराध व अपराधियों के रोकथाम के लिए भ्रमण पर थे कि मुखबिर जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो धारा 128 में वांछित है वह व्यक्ति जगदीशपुर माइधिया के पास मौजूद है।सूचना मिलने पर कोतवाल ने हल्का इंचार्ज भूपेंद्र सिंह को मय फोर्स उक्त स्थान पर भेजा। जहां वह युवक पकड़ा गया।नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अनिल सिंह निवासी जगदीशपुर बताया। पुलिस ने अनिल सिंह के विरुद्ध कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया।
मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…