News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा:- कंगना रणावत के साथ खडा़ है क्षत्रिय समाज: ठाकुर विपीन राव (जिलाध्यक्ष)

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 7, 2020  |  11:46 AM

1,094 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा:- कंगना रणावत के साथ खडा़ है क्षत्रिय समाज: ठाकुर विपीन राव (जिलाध्यक्ष)

हाटा, कुशीनगर/वेद प्रकाश मिश्रा 
रविवार को कुशीनगर के एक होटल में श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा भारत के युवा संगठन के जिला  अध्यक्ष कुशीनगर ठाकुर बिपिन राव सूर्यवंशी के अध्यक्षता  में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री योगेंद्र सिंह व प्रदेश सचिव डॉ वी के सिंह मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से महाराष्ट्र के गृह मंत्री के उस बयान की घोर निन्दा की गई जिसमें उन्होंने ने कहा है कि क्षत्राणी कंगना राणावत को महाराष्ट्र में नहीं घुसने दिया जाएगा, क्षत्रिय समाज कंगना के साथ साथ खड़ा है।
बैठक के माध्यम से क्षत्रिय समाज के लोगों ने कहा कि महाराष्ट्र किसी की जागीर नहीं है। वहां के रहने वाले हर ब्यक्ति ने अपना बहुमूल्य वोट देकर सरकार बनाई है। वहां के गृह मंत्री को इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए। अगर महाराष्ट्र  सरकार कंगना राणावत को वहां जाने से रोका तो क्षत्रिय समाज चुप नहीं बैठेगा। बैठक में संगठन के जिला उपाध्यक्ष विनित सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, विशाल राव, भानू सिंह, अखिलेश सिंह, राजकुमार राव, बृजेश, रमेश सिंह,अमित, अभिषेक, बिकाऊ ,अभिजीत, कुन्दन, शुभम आदि  क्षत्रिय समाज के लोग  मौजूद रहे।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking