News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: कहा गया, विद्यालय का शौचालय, शिक्षक के विरूद्ध लटक रही विभागीय तलवार!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 26, 2020  |  5:30 PM

821 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: कहा गया, विद्यालय का शौचालय, शिक्षक के विरूद्ध लटक रही विभागीय तलवार!

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय विकासखंड के गाव महुई खुर्द स्थित पूर्वमाध्यमिक विद्यालय परिसर का शौचालय लापता होने से प्रधानाध्यापक पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक रही है। ग्रामीणो का कहना है कि विद्यालय के शौचालय को तोड़कर ग्राम सभा द्वारा सुलभ शौचालय बनवा दिया गया । जबकि शासन ने विद्यालय परिसरों में सुलभ शौचालय बनवाने से मना किया था। मुख्यमंत्री पोर्टल पर विद्यालय में शौचालय न होने की शिकायत पर एबीएसए ने विद्यालय में तैनात अध्यापक शंभू शरण सिंह से जवाब मांगा तो उसने जर्जर शौचालय होने पर गिर जाने और ग्रामीणों द्वारा ईट उठा ले जाने की बात कहा है। एबीएसए विजय गुप्ता ने बीएसए को पत्र लिखकर संबंधित अध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। कुछ लोगों का कहना है कि गांव के कुछ दबंगों के कोपभाजन से बचने के लिए प्रधानाध्यापक ने शौचालय के जर्जर होने और ग्रामीणों द्वारा उठा ले जाने की जानकारी दे दी है।जो प्रधानाध्यापक के लिए महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी विजय गुप्ता ने कहा कि इसमें प्रधानाध्यापक की लापरवाही है विभागीय कार्रवाई होगी।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

fb

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking